gtag('config', 'UA-178504858-1'); भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही है अभूत पूर्व सफलता। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही है अभूत पूर्व सफलता।

  • यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों किसान ,युवा , एवम महिलाएं।
  • बच्चो को बांटी गई पाठ्य सामग्री।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

कांग्रेस जिला इकाई सिंगरौली द्वारा कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो राहुल गांधी के पद यात्रा का संदेश जन जन तक पहुंचाने हेतु नगर,कस्बा और अब गांवों में भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवम युवा कांग्रेस के जिला समन्वयक सूर्या द्विवेदी के नेतृत्व में पद यात्रा आयोजित की जा रही है!! ज्ञानू सिंह ने बताया इस पद यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अनेक किसान युवा एवम महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है!! आज 17 सितंबर को सिंगरौली विधान सभा के सेमरिया गांव से चार किलोमीटर पद यात्रा में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, पद यात्रा से पूर्व एक सहभोज का आयोजन भी हुआ जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हुए, तत्पचात एक सभा का आयोजन हुआ जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया, यात्रा समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने केंद्र सरकार तथा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को असफल व झूठा बताते हुए इनके कथनी और करनी में अंतर समझाते हुए रोजगार,महंगाई,तथा कानून व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किए!!

कांग्रेस नेत्री रेनू शाह, बालमुकंद सिंह परिहार,अमित द्विवेदी , युवा नेता सूर्या द्विवेदी, कृष्णा सिंह परिहार, अनामिका सिंह,एकता सिंह,सुदामा प्रसाद साकेत, प्रवीण सिंह मंटू, पंकज पांडे जैसे कद्दावर नेताओं ने केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार की भरपूर आलोचना करते हुए कहा हम इस पद यात्रा के माध्यम से दिल जोड़ने निकले है, भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में अमन और शांति का प्रतीक है!! भाई भाई को लड़ाया जा रहा है, नफरत के बीज बोए जा रहे हैं, हमे इस राजनैतिक प्रदूषण से बचाने के लिए ही हमारे लोक प्रिय नेता राहुल गांधी द्वारा यह पद यात्रा निकाली जा रही है!!

इस पद यात्रा के अपार सफलता से उत्साहित ज्ञानू सिंह ने बताया कल 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे हरदी,कुसमहरा, तेलाई में भी एक पद यात्रा का आयोजन किया गया है,जिसमे कांग्रेस जनों से शामिल होने के अपील की गई है!! इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी पी शुक्ला,अजय सिंह ,रविन्द्र पटेल,अनिल वैश्य ,प्रेम सागर मिश्रा,आशुतोष कुमार शाह,अखिलेश पांडे, मनोज शाह,शालिनी श्रीवास्तव, रुद्र सिंह गहरवार,रानी द्विवेदी, सौरव सिंह,बरकत अली,रामसनेही पनिका,रामबली साहू,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close