gtag('config', 'UA-178504858-1'); मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सील किये गए झारोकला गांव का किया गया निरीक्षण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सील किये गए झारोकला गांव का किया गया निरीक्षण।

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात
दुद्धी/सोनभद्र

-17 अप्रैल 2020

 

दुद्धी विकासखण्ड के झारो कला गांव को बीते दिन सील किया गया था। जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से लॉक किए गए झारोकला ग्राम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया कि दो लोग सुरक्षा कवच के साथ ग्राम के अंदर प्रवेश करें।ये लोग ही ग्रामवासियों की जरूरत की वस्तुओं की पूर्ति करे। पूर्ति की गई वस्तु का मूल्य लोगो से सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किसी गुल्लक में इकठ्ठा किया जाए। लॉक किए गए बैरियर पर सख्ती से निगरानी रखी जाए। गांव के लोगो को जरूरत पड़ने पर सामान्य दवाएं भी उपलब्ध करा दी जाए।ये दवाएं यदि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हो तो वहां से मुहैया कराई जाए।अन्यथा बाहर से खरीद ली जाए। क्वारांटाइन किए गए लोगो पर विशेष निगरानी रखी जाए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय को खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी द्वारा उनको यह अवगत कराया गया कि आज 17/04/2020 को पूरे गांव को सेनिटाइज कर दिया गया है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी दुद्धी , खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी , तहसीलदार दुद्धी , नायब तहसीलदार दुद्धी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता , सहायक विकास अधिकारी पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close