gtag('config', 'UA-178504858-1'); व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुभाषी अछैवर नाथ के निधन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा तहसील प्रांगण में शोक सभा हुआ। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुभाषी अछैवर नाथ के निधन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा तहसील प्रांगण में शोक सभा हुआ।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • व्यापारियों का सदा हित चाहने वाले,सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सदा याद किया जाएगा।

दुद्धी सोनभद्र तहसील प्रांगण में जिला उद्योग व्यापार मंडल इकाई दुद्धी व व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान पर दिवंगत मृदुभाषी व्यापार मंडल के लगभग 20 वर्षों से अध्यक्ष व पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष साथ ही नगर पंचायत दुद्धी के प्रथम भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चेयरमैन पद का चुनाव लड़े स्वर्गीय अछैवर नाथ उम्र लगभग 67 वर्ष का लंबे उपचार के दौरान दिनांक 4 अक्टूबर 2022, अर्थात कुआर मास की अष्टमी तिथि को अपराहन बी एच यू वाराणसी में निधन हो गया।

महादेव के त्रिशूल पर विराजित मोक्ष की नगरी काशी में गंगा तट पर परंपरागत सनातन रीति से अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया l जिला उद्योग व्यापार मंडल इकाई दुद्धी अध्यक्ष अमरनाथ की अध्यक्षता व महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य व व्यापार मंडल सचिव सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के संयुक्त आवाहन पर शोक सभा के आयोजन में शासकीय अधिवक्ता एवं भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दिनेश कुमार अग्रहरि ने उनके अतीत की स्मृतियों को साझा किया करते हुए कहा कि जय बजरंग अखाड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रथम भाजपा उम्मीदवार, राजनीति शास्त्र में मास्टर की डिग्री प्राप्त व्यापार मंडल के दो दशकों तक अध्यक्ष पद पर रहकर व्यापारियों का सदा हित चाहने वाले अध्यक्ष का निधन समाज की अपूर्णीय क्षति है सदा सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका सहजता से निभाते थे उनके निधन से सभी वर्ग मर्माहत है।

तत्पश्चात सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने केश्वर से प्रार्थना किया ।

इस मौके पर उनके कालांतर के सहपाठी डॉक्टर लवकुश प्रजापति, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाकार्यवाह रविंद्र कुमार जयसवाल, ग्रामीण अंचल प्रमुख नंदलाल अग्रहरी, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश प्रसाद यादव,जिला उद्योग व्यापार मंडल कानूनी सलाहकार शिवशंकर गुप्ता एडवोकेट, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, धीरेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार अग्रहरी, कृष्ण कुमार अग्रहरी एडवोकेट,नान्हू राम,उमेश कुमार गुप्ता दुद्धी बार संघ सचिव, लल्लन प्रसाद कसेरा, नरेंद्र कुमार अग्रहरी,सत्यम कुमार अग्रहरी,डॉक्टर इस्लामुलहूदा, निखिल कुमार जयसवाल, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार कनौजिया, महेंद्र सिंह, अंतु प्रसाद अग्रहरी, निरंजन कुमार, श्रवण कुमार अग्रहरी, सुरेश प्रसाद, कृष्ण देव कुमार अग्रहरी, ईश्वर प्रसाद अग्रहरी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शोक सभा में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close