gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर बांटा जा रहा सन्देश पत्र, जनहितकारी योजनाओं से किया जनमानस को जागरूक। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारआस-पास

भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर बांटा जा रहा सन्देश पत्र, जनहितकारी योजनाओं से किया जनमानस को जागरूक।

Story Highlights

  • BJP workers going from house to house, made public aware about public welfare schemes.

विन्ध्य नगर, बैढन – सिंगरौली
सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’ – सोनप्रभात

भाजपा नेतृत्व के निर्देशन मे चलाए जा रहे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्य काल के कृतत्व एवं सबका विकास, सबका साथ,सबका विश्वास के मन्त्र को एक पत्र के माध्यम से घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओँ द्वारा सन्देश प्रदान किया जा रहा है।

अपनी उपलब्धियो को बताते हुए जहाँ सर्जिकल स्टाईक, एयर स्टाईक हुई वहीं अपने वन रेंक वन पेंशन, GST तथा किसानों की MSP की बरसों माँग पूरी हुई है,  जन जन से जुडी जन मन की जन शक्ति, राष्ट्र शक्ति की चेतना को जाग्रत करने का कार्य करने का कार्य किया जा रहा है।

हमारी सोच अत्याधुनिक स्वाथ्य सेवाओ को धरातल पर लाने का है , आज हम एक जुट रहे तो निश्चित ही हम सब मिलकर कोरोना को भी पराजित करेँगे, और अर्थ व्यव्स्था को फिर से मजबूत करेँगे जैसे सन्देश देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यदि हम अपने कर्म व कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करते रहेंगे तो सफलता निश्चित ही हमारे कदम चूमेगी।

मुख्य कार्य कर्ताओँ में भाजपा मण्डल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय,सीमा जायसवाल(जिला मन्त्री) ,दिनेश जायसवाल, श्याम बाबू पांडेय,धर्म वर्मा, श्री मती पूनम गुप्ता,रीता सिंह,आशा पांडेय,सूनील शाह,अभिषेक दुबे, भगवान दास जी सहित अनेको भाजपायी जनो ने विन्ध्य नगर तथा बैढन के रहवासियोँ व आवासों पर जाकर माननीय प्रधान मन्त्री का सन्देश प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close