gtag('config', 'UA-178504858-1'); राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरी, म्योरपुर पर हुई संपन्न। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरी, म्योरपुर पर हुई संपन्न।

लेख:- यू.गुप्ता / sonprabhat

म्योरपुर। ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरी पर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरी म्योरपुर पर किया गया। जिसमें 226 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय कुमार कम्पोजिट विद्यालय खैराही, द्वितीय स्थान सुशांत कुमार कम्पोजिट विद्यालय बनमहरी, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आकाश कम्पोजिट विद्यालय मैझरोट, हरिओम कम्पोजिट विद्यालय राजकिशन बस्ती, चर्तुथ स्थान संयुक्त रूप से शीतला प्रसाद कम्पोजिट विद्यालय पिपरहर एवं दीप्ति कम्पोजिट विद्यालय काचन ने प्राप्त किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर देवमणि पाण्डेय द्वारा टाप 13 बच्चों कों मेडल, मोमोटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ARP रजनीश कुमार श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, शिवमूर्ति, अखिलेश देव पाण्डेय, शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष पवन शुक्लेश, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दिवेदी, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री गरल भास्कर, प्रह्ललाद वर्मा, आशुतोष, प्रभात कुमार, अबुल कैश, मो.मुजीब, छोटेलाल साहू, रमेश कुमार, जमिन्द्र कुमार संकुल शिक्षकं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और अभिभावकगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close