शिक्षको की पाँच सूत्रीय मांगो को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने सौपा ज्ञापन।
लेख:-यू.गुप्ता – sonprabhat
म्योरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवमणि पांडेय सर को शिक्षको की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।
इस ज्ञापन मे यह माँग किया गया है कि–
1:-जिला सोनभद्र के अन्य ब्लॉकों की तरह म्योरपुर के शिक्षकों का E.L. मानव संपदा पोर्टल पर चढ़ाया जाए।
2:-शिक्षामित्र अनुदेशक भाईयों का मानदेय प्रतिमाह समय से दिया जाय।
3:- तकनीकी रूप से अल्पविकसित म्योरपुर क्षेत्र में विभागीय (कंप्यूटर पर फीडिंग) के कार्य हेतु बीआरसी पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए।
4:- कमपोजिट विद्यालय में प्राथमिक के प्रधानाध्यापक को उच्च प्राथमिक का सहायक अध्यापक मानते हुए उन्हें निपुण भारत प्रशिक्षण में सम्मिलित न किया जाए।
5:-विभागीय दायित्व केअनुपालन हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापकों के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए और उन्हें उचित अतिरिक्त मानदेय दिया जाए।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने उन सभी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक लिया और इसे दूर करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और ब्लाक संरक्षक, हीरामणी विश्वकर्मा ब्लाक अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ,पवन शुक्लेश ब्लाक अध्यक्ष, बब्बन प्रसाद गुप्ता ब्लाक महामंत्री, अनिल कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार ब्लाक कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार सिंह ब्लाक संगठन मंत्री, राजेन्द्र वैश ब्लाक उपाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष, विनोद दूबे ब्लाक संगठन मंत्री, सादिक हुसेन ब्लाक प्रचार मंत्री, सुरेन्द्र सिंह ब्लाक संगठन मंत्री, सुमन यादव ब्लाक महिला उपाध्यक्ष, विनोद वैश्य ब्लाक संगठन मंत्री, प्रमोद जायसवाल ब्लाक उपाध्यक्ष, अमरेश वैश्य, प्रहलाद सर, सचिन सिंह आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।