gtag('config', 'UA-178504858-1'); सोनभद्र : चोरी की 03 मोटर साइकिल व एक अवैध असलहा 303 बोर के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सोनभद्र : चोरी की 03 मोटर साइकिल व एक अवैध असलहा 303 बोर के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य




सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे जनपद में हो रही चोरियों एवं डकैती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे आज दिनांक 29.10.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 831/22 धारा 379, 504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. रोहित शर्मा पुत्र स्व0 विजय शर्मा, निवासी नाईसेमर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष, 02. रोमित शर्मा पुत्र स्व0 विजय शर्मा, निवासी नाईसेमर थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष, 03. मनीष पुत्र गणेश प्रसाद, निवासी बेलाही, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मरकरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। अभियुक्त रोहित उपरोक्त की जामा तलाशी में एक अदद देशी तमन्चा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज मु0अ0सं0-0833/2022 धारा 3/25 Arms Act का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग मु0अ0सं0-831/2022 मे धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।




गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-

गिरफ्तारी का विवरण


1. रोहित शर्मा पुत्र स्व0 विजय शर्मा, निवासी नाईसेमर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष ।
2. रोमित शर्मा पुत्र स्व0 विजय शर्मा, निवासी नाईसेमर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष ।
3. मनीष पुत्र गणेश प्रसाद, निवासी बेलाही, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष ।

वांछित अभियुक्त का विवरण


1. आकाश पुत्र शेषमणि पासवान, निवासी हरथर, थाना रॉबर्टसगंज, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण-
1.अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद मोटर साइकिल क्रमशः *1.* होन्डा साइन UP64M3063, *2.* UP64AE3156, *3.* डिस्कवर UP64U2783 ।
2.अभियुक्त रोहित उपरोक्त के कब्जे से 01 एक अदद 303 बोर देशी तमंचा बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्रीकान्त राय, प्रभारी चौकी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संजीव कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी हरिओम यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी शैलेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी रणंजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close