gtag('config', 'UA-178504858-1'); रेणुकूट में सिख समुदाय ने गुरुनानक जयंती से पहले निकाली नगर मे कीर्तन शोभायात्रा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

रेणुकूट में सिख समुदाय ने गुरुनानक जयंती से पहले निकाली नगर मे कीर्तन शोभायात्रा।

रेणुकूटसंवाददाता:- यू.गुप्ता

सिख समुदाय ने गुरुनानक जयंती से पहले रेनुकूट मे नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई गई। आज मंगलवार को सिख समाज के द्वारा गुरुसिंह सभा से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे।

यह नगर कीर्तन शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। इस शोभायात्रा में सिख पंथ से जुड़े लोगों ने सड़कों को पानी से धोकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। वहीं पर विभिन्न प्रकार के शहनाई वादन का भी प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नगर कीर्तन के अवसर पर गुरु नानक जी के कहे वचनों का पाठ किया गया।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस गुरु सिंह सभा पहुंची। वहीं शोभायात्रा में पंच प्यारों का जगह-जगह स्वागत किया । इस दौरान समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहा पर उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close