gtag('config', 'UA-178504858-1'); ब्रह्माकुमारी में आज कइ दर्ज पत्रकारों का हुआ सम्मान। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

ब्रह्माकुमारी में आज कइ दर्ज पत्रकारों का हुआ सम्मान।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • ब्रह्माकुमारीज़ के प्रभु वरदानी भवन का लोकार्पण कल।
  • संस्था के क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी के साथ कई विशिष्ट जन रहेंगे उपस्थित।
  • प्रातः काल शांति यात्रा करेगी नगर भ्रमण।


सोनभद्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राबर्टसगंज स्थित नीजी भवन लोकार्पण हेतु तैयार है। आध्यात्म प्रेमी जन-मानस के साथ सर्वसाधारण के आध्यात्मिक नैतिक एवं सामाजिक सेवा हेतु समर्पित ब्रह्माकुमारीज़ का नवनिर्मित
‘प्रभु वरदानी भवन’ सोनभद्र एवं आसपास के जन-मानस के लिए विशेष प्रकाश स्तम्भ बनेगा।
उक्त बातें संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी ने व्यक्त किया। वो राबर्ट्सगंज के ‘विकास नगर’ में संस्था के नवनिर्मित ‘प्रभु-वरदानी भवन’ के लोकार्पण की पूर्व दिवस में आयोजित प्रेस वार्ता एवं स्नेह- मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।


उक्त अवसर पर स्थानीय शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने कहा कि सोनभद्र के आध्यात्म प्रेमी जन-मानस के सहयोगी एव शुभ-भावनाओं से निर्मित इस भवन का लोकार्पण कल 10 नवंबर को दिन में 12:00 बजे किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रीय निर्देशिका बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी के कर कमलों से लोकार्पण होने वाली भवन 12 नवंबर से सर्व साधारण के आध्यात्मिक सेवा हेतु समर्पित रहेगा लोकार्पण से पूर्व 10 नवंबर कल प्रातः 9:00 बजे से शांति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र जी के साथ प्रबंधक राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र, वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजना दीदी, ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, ब्रम्हाकुमारी भारती दीदी, वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार पंकज भाई आदि की उपस्थिति रहेगी। यात्रा संस्था के निजी भवन से आरंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए वापस संस्था के भवन में आकर समाप्त होगा।


प्रेस वार्ता को संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र, मिर्जापुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, ब्रह्माकुमार हरेंद्र भाई संस्था के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमार विपिन भाई आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, ब्रजेश शुक्ला, मोनू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, गणेश सेन, शैख जलालूदिन, दिनेश पाण्डेय, राम प्रसाद यादव, अवधेश दुबे, तारा शुक्ला, विनय सिंह, अमित मिश्रा, मुनि महेश शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, रविन्द्र केशरी, विवेक श्रीवास्ता, शान्तनु विश्वास आदि सेंकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close