gtag('config', 'UA-178504858-1'); कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

  • उच्च नेतृत्व का जताया आभार।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

सभी राजनैतिक दल चुनावी मोड में आ चुके है, दौरा,बैठक, संगठन तथा बूथ स्तर तक विस्तार तथा प्रबंधन को जमीन पर उतारने में सक्रिय हो चुके हैं!! मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा का मुख्य प्रतिद्वंदी दल कांग्रेस ही है ,अत: बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार के लिए कांग्रेस के ब्रांड लीडर सक्रिय हो गए हैं!! अभी कुछ दिन पूर्व ही सिंगरौली जिले में राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने आकर संगठन के विस्तार तथा बूथ प्रबंधन आदि पर गहन चर्चा की थी!! चूंकि विंध्य क्षेत्र प्रारंभ से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है , यहां की तीस सीटों पर कांग्रेस की पैनी नजर है!!
इसी तारतम्य में जिला सिंगरौली में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठो के महत्व पूर्ण पदों पर सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का मनोनयन किया जा रहा है!!


जिले के दिग्गज कांग्रेस के नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू जो कि वर्तमान में परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे है तथा पूर्व में जनपद सोनभद्र के विधान सभा चुनाव प्रभारी तथा हाथरस जैसे जनपदों में अपनी महत्व पूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके है ,अब प्रदेश नेतृत्व ने आपको वन एवम पर्यावरण प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष ( सिंगरौली) का दायित्व सौंपा गया है!!
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस उत्तरदायित्व के लिए शीर्ष संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं इस दायित्व का पूर्ण तरीके से निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा इसके लिए मैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी,राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल,प्रदेश संगठन महा राजीव सिंह,प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान,प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे पी धनोपिया,वन एवम पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एस पी तिवारी,प्रदेश महामंत्री व सिंगरौली प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू जी सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता तथा सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं !! आपके मनोनयन से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close