gtag('config', 'UA-178504858-1'); सोनभद्र : 20 अप्रैल से क्या क्या खुलेंगे क्या क्या यथावत रहेंगे..?? डी0एम0 और एस0पी0 के निर्देश देखें वीडियो में। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सोनभद्र : 20 अप्रैल से क्या क्या खुलेंगे क्या क्या यथावत रहेंगे..?? डी0एम0 और एस0पी0 के निर्देश देखें वीडियो में।

सोनप्रभात – सोनभद्र

  • “सोनभद्र जिलाधिकारी (DM) एस0 राजलिंगम और सोनभद्र पुलिस अधीक्षक(SP) आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बैठकर एक वीडियो बाइट जारी कर 20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन को लेकर सोनभद्र की स्थिति के साथ आवश्यक दिशानिर्देश दिये हैं।”

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  ने वीडियो बाइट के माध्यम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमे सोनभद्र की जनता से रुबरु होते हुए उन्होंने  कहा कि कल 20अप्रैल से जनपद सोनभद्र जो कि एक ग्रीन जोन मे है उसको देखते हुए उन्होंने कहा कि कुछ गतिविधियों चालू होने जा रही है।

जो कि निम्न है- 

1-सरकारी कार्यालय केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए खुलेंगे। आम लोगो के लिए नही खुलेगे।
2-प्राइवेट आफिस पूरी तरह से बंद रहेगे।
3-सभी शिक्षण संस्थान अभी फिलहाल 3 मई तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
4-कोर्ट 27अप्रैल तक स्थगित हो गई है।
5-स्वास्थ्य सेवाओ मे ओ पी डी 3 मई तक बंद रहेगी सभी ईमरजेंसी सेवाये यथावत चलती रहेंगी।
6-किसी भी प्रकार की सामाजिक, धार्मिक,राजनीतिक, गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है।
7-बिना पास के दो पहिया वाहन , चार पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
8- ग्रामीण इलाको मे मनरेगा के मजदूर अपना कार्य सोशल दूरी का पालन करते हुए कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
9-हाईवे निर्माण के मजदूरों को अनुमति इस शर्त पर दी जायेगी की मजदूर और अधिकारीगण एक ही कैम्पस मे रहेंगे और वही से उनको कार्य करने की अनुमति दी जायेगी। कुछ औद्योगिक इकाइयों को भी सशर्त अनुमति दी जा रही है तथा सोशल दूरी का पालन करगे।
10-स्वछ भारत के अंर्तगत शौचालय के निर्माण कार्य भी चालू करने जा रहे हैं।
11-जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह को न फैलाये।

इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधिया बिना प्रशासन की अनुमति के पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

–  जिलाधिकारी सोनभद्र.

 

– यहाँ से देखें जारी वीडियो बाइट  -:

————गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें- सोनप्रभात मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन। टाइप करें-  Sonprabhat

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close