मुख्य समाचार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह के जन्मदिवस पर मरीजों में वितरित किया गया फल, दी गयी शुभकामनाएं।

विंध्य नगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”
वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष शीर्ष कांतिदेव सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री कैशर सिद्दिकी, संजय खान फरदीन, तौहिद खान, अफसर सिद्दिकी, लवकुश दुबे, समीर अंसारी, कृष्णा वर्मा एवं तमाम दर्जन भर युवाओं के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में उपचार करा रहे मरीजों तथा उनके परिजनों को फल वितरण किया गया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजा साहब के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।