gtag('config', 'UA-178504858-1'); हसमुख मिजाज, मृदुभाषी अध्यापिका डॉक्टर रीता राय का वाराणसी स्थान्तरण पर भावुक पलों के बीच विदाई दी गई। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

हसमुख मिजाज, मृदुभाषी अध्यापिका डॉक्टर रीता राय का वाराणसी स्थान्तरण पर भावुक पलों के बीच विदाई दी गई।

  • उज्जवल भविष्य की मंगलकामना प्रधानाचार्य संग अध्यापकों ने की।

दुद्धी – सोनभद्र/ जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/ ब्यूरो चीफ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील अन्तर्गत हसमुख मिजाज मृदुभाषी अध्यापिका डॉ रीता राय का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में पदोन्नति पर स्थानांतरण हो गया है। डॉक्टर रीता राय सबसे वरिष्ठ अध्यापिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी की रहीं | जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद यादव के हाथों से स्थानांतरण पत्र शनिवार को प्रदान किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ श्वेता सिंह मौजूद रही | इस अवसर पर परंपरागत रूप से माल्यार्पण कर भावुक पलों के बीच विदाई दी गई | इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी की प्रधानाचार्य संग डॉक्टर दिव्या राय व अध्यापिकागण व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close