भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा बनी विधायक, भाजपा से मिली थी टिकट।

सोन प्रभात – राजनैतिक खबरें / आशीष गुप्ता
गुजरात (Gujrat) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि साल 1985 के चुनाव में कांग्रेस के नेता माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तब गुजरात विधानसभा में 149 सीटें जीती थीं। वहीं अब इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटें जीत लेती है तो गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत होगी।
भाजपा से मिली थी सीट, पहली बार बनी विधायक
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट दिया था। काउंटिंग में ही रिवाबा जडेजा गजब की बढ़त बनाई हुई थीं। रिवाबा जडेजा जामनगर की नॉर्थ सीट से जीतकर पहली बार विधायक बन चुकी हैं। उन्होंने 84336 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के कशनबाइ रहे। उन्हें 33880 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 22822 वोट मिले।