सोनभद्र – अजीब सा दिखने वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोग हैरान, तमाम प्रकार के चर्चे।
सोनभद्र (Sonbhadra) – आशीष गुप्ता / अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात
सोनभद्र (Sonbhadra) जनपद के चोपन (Chopan) विकासखंड अंतर्गत गुरमा मीना बजार में अजीब शरीर वाले बच्चे (Unique Child) का जन्म हुआ जिसे देखकर लोग हैरान है। गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे इस अजीबोगरीब शकल सा और थोड़ा भयावह दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ, जिसे देखकर घर के लोग हैरान हैं, साथ ही सबके जेहन में अजीब सा डर बना हुआ है।
मृत नही है बच्चा, सांसे चल रही है और हांथ पांव मार रहा है –
चोपन विकासखंड के ही एक मुस्लिम परिवार में इस अजीबोगरीब बच्चे के जन्म से आस पास के लोगों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वही बच्चा जीवित है, और हांथ पैर से गतिविधियां कर रहा है। शकल इंसानों जैसी ही है, लेकिन मुंह का आकार बड़ा और अजीब सा दिखने के कारण लोगो में डर बना हुआ है।
समय के साथ बच्चे का आकार भी बढ़ रहा है
घर परिवार में डर के साथ-साथ शोक का माहौल बना हुआ है। वही जन्म के बाद बच्चे का आकार में भी परिवर्तन हो रहा है। बच्चे के शकल और उसके भविष्य को लेकर घरवाले समझ नही पा रहे है वही आस पास के लोगों में यह खबर तेजी से फैल रहा है। हालांकि बच्चे के इस तरह विचित्र होने का चिकत्सा क्षेत्र से कोई बयान नहीं मिला है।