डाला – संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी / सोन प्रभात
डाला सोनभद्र पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बृहस्पतिवार उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव कांस्टेबल रविकांत कांस्टेबल पुनीत सिंह के द्वारा चूड़ी गली कोटा चौराहे के पास आज समय 8:30 बजे अभियुक्त अमित उर्फ रवि पूरी पुत्र प्रदीप पुरी निवासी मलिन बस्ती डाला के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम व, छोटे लाल उर्फ छोटू राजभर पुत्र स्वर्गीय शंकर राजभर निवासी चूड़ी गली डाला के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम,व प्रदीप कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राम आशीष कुशवाहा निवासी नई बस्ती डाला के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 99/22 धारा 8/20 एनडीपीएस मु0अ0स0 101/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 100/2022 धारा8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल पुनीत सिंह, रहे मौजूद।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

