gtag('config', 'UA-178504858-1'); जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा विरोध प्रदर्शन आज.. - सोन प्रभात लाइव
अन्यमुख्य समाचारराजनैतिक खबरें

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा विरोध प्रदर्शन आज..

सुरेश गुप्त ग्वालियरी – विंध्य नगर सिंगरौली

अपने नेता की सदस्यता समाप्त होने से आक्रोशित हुए कांग्रेस जन…

लोक तंत्र की हत्या कर तानाशाह रवैया अपना रही है सरकार… अरविंद सिंह चंदेल

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के तत्त्वाधान तथा केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस कार्यालय बिलौंजी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 27 मार्च 2023को दोपहर तीन बजे से विशाल रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट होते हुए माजन मोड़ स्थित राजीव प्रतिमा के समक्ष प्रधान मंत्री मोदी का पुतला दहन कर तानाशाह रवैए का विरोध किया जायेगा!! उक्त आशय की सूचना देते हुए अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने बताया कि सरकार द्वारा सत्य की आवाज को दबाया जा रहा है, विरोधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है!! आज देश का सारा विपक्ष सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है!! इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी,पूर्व सांसद, विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस जन , पूर्व महापौर सहित सभी आनुषंगिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षद गण एवम आम जन आज राजीव प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन तथा पुतला दहन करेगे!!

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close