gtag('config', 'UA-178504858-1'); दर्जन भर से अधिक वाहन पशु लेकर बिहार गई, सुबह चार बजे से सात बजे तक बेरोक टोक फर्राटा भरती रही वाहन। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दर्जन भर से अधिक वाहन पशु लेकर बिहार गई, सुबह चार बजे से सात बजे तक बेरोक टोक फर्राटा भरती रही वाहन।

सोनभद्र -सोनप्रभात -वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का धंधा धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है।आज रात चार बजे से सुबह सात बजे तक बेरोक टोक पशुओं से भरी पीकप फर्राटा भरती रही। लगभग एक दर्जन से अधिक पीकप बिहार में प्रवेश कर गयी। वैसे तो काफी अरसे से पशु तस्करी का धंधा शुरू है लेकिन डा यशवीर सिंह ने एक ऐसे जांबाज थाना प्रभारी को रायपुर का चार्ज दिया था कि यूपी बिहार के नम्बर दो का धंधा करने वाले भुमिगत हो गये थे या फिर जेल में हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश उनका ट्रांसफर हो गया और फिर से वही खेल शुरू हो गया।हर चट्टी चौराहे पर लोग इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं कि अब क्या होगा। वैसे मामला पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में है आगे क्या होता है देखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today