gtag('config', 'UA-178504858-1'); रेनुकूट में महाशिवरात्रि पर निकली शिव जी की बारात। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

रेनुकूट में महाशिवरात्रि पर निकली शिव जी की बारात।

संवाददाता:- यू.गुप्ता / सोन प्रभात

रेनुकूट। पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महादेव को प्रसन्न करने और उनकी आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। आज घर-घर और गली-गली हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का यह पर्व मनाया जाता है।

शिव पार्वती के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी को श्रद्धालु पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आज रेणुकूट बीजपुर मोड़ शहर से भव्य शिव बारात की शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

इस शिव बारात की शोभा यात्रा में इस बार रेनुकूट के नगरवासी अड़भंगी शिव के नृत्य को देखें। अड़भगी शिव कमर में मृगछाला, शरीर में भस्म व गले में सांप लटकाए हुए साथ ही माता पार्वती और भगवान भोले नाथ का नृत्य भी रेनुकूट के नगरवासी देंखें। शिवजी के कई रूपों के दर्शन किया। अन्य आकर्षक झांकी भी निकली। शोभा यात्रा पूरे बीजपुर मोड़ से पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पिपरी चौराहे तक जाएगी।इस दौरान नगर के हजारों लोगों ने इस शिव बारात आनंद उठाया।

बारात में शामिल होने के लिए देवी -देवताओं की आकर्षक झांकी बनायी गयी है।

इस शिव बारात में भगवान भोले नाथ के लिए आकर्षक रथ बनाया गया है। इस पर एक बैल बनाया गया है। उसपर दूल्हा बने महादेव विराजमान है। इस दौरान पटाखों और आतिशबाजीयों से पूरा नगर जगमगा गया।

इस शिव बारात को देखने के लिये हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् !
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् !!

सोन प्रभात लाइव न्यूज़ की तरफ से आपको एवं आपके पूरे परिवार को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई।
नमः पार्वती पतये हर हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today