gtag('config', 'UA-178504858-1'); वृद्धा आश्रम के वृद्ध महिला और पुरुषों को फल और मिष्ठान वितरित किया गया। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

वृद्धा आश्रम के वृद्ध महिला और पुरुषों को फल और मिष्ठान वितरित किया गया।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र । गायत्री स्कूल के समीप खुले वृद्धाश्रम में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी वृद्ध महिला और पुरुष जनों को फल और मिठाइयां वितरित कर आश्रम की महिलाओं पुरुषों को मुंह मीठा कराया गया। फल और मिष्ठान पाकर आश्रम की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। वृद्धा आश्रम के मैनेजर सविता सिंह ने सभी वृद्धजनों को फल और मिठाइयां बांटी और उनसे आशीर्वाद लेते हुए महाशिवरात्रि की महिमा और शिव पार्वती के पावन विवाह का अर्थ समझाते हुए उन्हें भक्ति भाव और भाईचारे से प्रभु की सेवा में रहने की बात समझाई । उन्होंने आश्रम में रहने वाली वृद्ध महिला और पुरुषों से उनके स्वास्थ्य और रहन-सहन खानपान के बारे में हाल चाल जाना। आश्रम की महिलाओं से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल किया और हर संभव उनकी सहयोग कर स्वस्थ और ठीक प्रसन्न चित्त रहने की सलाह दी गई। उन्होंने आश्रम की महिलाओं से कहा कि जो भी समस्याएं हो उन्हें निसंकोच बताएं समस्या का समाधान हर संभव पूरा किया जाएगा।
इस कार्यकर्म में आश्रम के स्टाफ वीर सिंह , अनन्या अग्रहरी , सीता देवी सहित अन्य स्टॉप वृद्ध महिलाओं की सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today