शब ए बरात के मौके पर रजा जामा मस्जिद व कब्रिस्तान जगमगा उठा।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी/ सोनभद्र| शब ए बरात का पर्व धूमधाम से मनाया गया ,इस मौके पर जामा मस्जिद में मिलाद शरीफ, नमाज ईशा एक अजीमुश् शान प्रोग्राम रखा गया| जिसमें शहर के मुसलमान काफी तादाद में शामिल हुए, हाफिज रजाउल मुस्तफा ने तिलावते कलाम ए पाक से मजलिस का आगाज किया फिर निजामत फरमाई, एक के बाद एक नात खां हजरात अपने अपने बेहतरीन कलाम से तमाम सुनने वाले को नवाजते रहे। इसके बाद मौलाना गुलाम सरवर साहब कादरिया गर्ल्स कॉलेज ने शब ए बरात की अजमत पर बेहतरीन तकरीर फरमाई फिर कारी मोहम्मद उस्मान साहब दारुल उलूम कादरिया नूरिया ने अपनी लिखी हुई शबे बरात के नाम से बड़ी प्यारी नज़्म सुना कर मजलिस में एक समा बांधा |आखिर में शहजाद -ए- हुजूर नसीर -ए -मिल्लत हजरत मौलाना मसऊद रजा साहब मिस्बाही ने अपनी शानदार सबक अमोज खिताब से सब हाजिरीन के दिलों को जीत लिया।
इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम हजरत हाफिज कारी सईद अनवर , मौलाना कासिम , रिजवानुद्दीन ,मोबिनुल हुदा , युनूस और जनाब कल्लन खान सदर जामा मस्जिद के अलावा शहर के दूसरे मुअज्जीन हजरत भी हु तशरीफ़ फरमाए। यह प्रोग्राम लगभग 12:30 बजे सलातो सलाम के बाद अपने मरहूमीन की बख्शीश और मुल्को मिल्लत की सलामती की दुआ के साथ अपने आखिरी पड़ाव को पहुंचा|
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय अपने अधीनस्थ कस्बा इंचार्ज संजय सिंह तेज बहादुर राय दिग्विजय सिंह उप निरीक्षकों तथा पीएसी जवानों के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण करते रहे|