gtag('config', 'UA-178504858-1'); मनबसा कठौंधी जंगल में खैर का पेड़ काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - सोन प्रभात लाइव
अन्यक्राइममुख्य समाचार

मनबसा कठौंधी जंगल में खैर का पेड़ काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कटान वाले जंगल में पहुंचे डी एफ ओ ने विभागीय कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश।

आरोपियों ने पेड़ काटे जाने की बात कबूली,खैर का 8 बोटा भी बरामद।

म्योरपुर/सोनभद्र:-वन प्रभाग रेणुकूट के म्योरपुर रेंज क्षेत्र के कठौंधि ,गोविंदपुर,मनवसा के जंगल में खैर का बेशकीमती पेड़ काटे जाने के मामले में बुधवार प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया और जंगल किनारे छुपा कर रखा गया खैर का आठ बोटा बरामद करने के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ म्योरपुर रेंज में मामला दर्ज कगया। रेंजर शाहजादा इसमालुद्दीन ने बताया कि निवासी राम सुंदर और दिनेश कुमार ने पेड़ काटने की बात कबूल की है।दोनो को गिरफ्तार किया गया है तथा वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया की मीडिया के माध्यम से पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली थी लेकिन विभाग के कर्मचारी

वहा तक पहुंच नही पाए थे।बुधवार को मुखबीर की सूचना पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया।बताते चले की मीडिया में पेड़ काटे जाने की खबर को वन दरोगा और वन रक्षक सिरे से खारिज कर अधिकारियों को भी गुमराह कर रहे थे।लेकिन डीएफओ के स्थलीय निरीक्षण से पोल खुल गई।स्थानीय ग्रामीणों का दावा है की असल तस्कर अभी भी पकड़ से बाहर है।और जिनकी गिरफ्तारी हुई वे पेड़ काटने वाले मजदूर जरूर है।लेकिन उनके पीछे गहरा राज है।और वन कर्मी उनसे मिले हुए है।मौके पर वन दरोगा विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार,ओमप्रकाश,चंद्रभान गोविंद आदि वनकर्मी मैजूद रहे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today