रामनवमी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूरा रेणुकूट हुआ राममय।

रेनुकूट, संवाददाता:-यू.गुप्ता
रेनुकूट से लेकर पिपरी तक भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम की शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ भारी जनसमूह एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। महिलाएं बच्चे पुरुष सभी जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा का पुष्प वर्षाकर जोरदार स्वागत कर रहे थे। शोभा यात्रा में सजाई गई सुंदर झांकियों को निहारने सड़कों के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी।

प्रभु राम का दरबार साज सज्जा के आकर्षण का केन्द्र था। शोभा यात्रा पूरे रेनुकूट नगर से भ्रमण करते हुए देर रात मे पिपरी चौराहे तक गई। सामाजिक संस्थाओं और लोगो ने जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह पूर्वक स्वागत एवं सेवा में तत्पर दिखाई दिये।

रेनुकूट से लेकर पिपरी चौराहे तक विभिन्न जगहों पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रामनवमी के पर्व को लेकर लोगो मे उत्साह देखा गया। रामनवमी पर्व को लेकर कई जगह जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्व को लेकर दिन भर भक्ति गीत से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिन भर गस्ती करते देखा गया।

शोभायात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्र से एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम व अन्य भक्ति गीत बजाए जा रहे थे और हर गाने पर हाथों में भगवा झंडा लहराते और तलवार लिए भक्ति मे युवा और बच्चे झूम रहे थे। शोभायात्रा को देखने के लिए लोग भी अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क के किनारे खड़े थे। शोभायात्रा के लिए किए गए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस बल यात्रा के साथ चल रहे थे।
