gtag('config', 'UA-178504858-1'); विराट संत समागम एवम इक्यावन कुंडीय महायज्ञ की तैयारी जोरों पर। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

विराट संत समागम एवम इक्यावन कुंडीय महायज्ञ की तैयारी जोरों पर।

  • भक्त गण पहुंच रहे है समागम स्थल एन सी एल बिलौंजी में।

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

संत श्री मदन गोपाल जी महाराज जो कि इस महान धार्मिक आयोजन के संयोजक भी है ,का कहना है शृंगी ऋषि के इस पावन धरा पर यह भगवत कार्य सर्व जन के हिताय व सुखाय तथा आध्यात्मिक चेतना को ऊर्जा देने हेतु हो रहा है, यह महायज्ञ सभी तरह के संतापो का हरण करता है ,तथा एक साकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करता है जिससे चतुर्मुखी विकास के साथ ही सुख,संपदा तथा और ए शर्व्य की प्राप्ति होती है।


15 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले संत समागम एवम राम नाम संकीर्तन तथा नित प्रतिदिन संतो के आगमन तथा प्रवचनों से यज्ञ स्थल आध्यात्मिक रंग लेता जा रहा है!! जिले के सुप्रसिद्ध होम्यो चिकित्सक डॉक्टर ओ पी राय, समाज सेवी एवम व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल,संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केशरी,नव जीवन विहार विंध्यनगर के समाजसेवी सत्य नारायण बंसल, सुरेंद्र पटेल, के अनुसार इस आयोजन से जुड़े सभी भक्त गण सुदूर तथा स्थानीय भक्त गणों से मिलकर आमंत्रित कर कार्यक्रम की सूची उपलब्ध करा करा रहे है।

प्रथम बार हो रहे इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर भक्त गणों में काफी उत्साह है!! यज्ञ स्थल निर्माण पूर्णता की ओर है!! अनेक संत महात्माओं ने पधारने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है!! शहर का सारा वातावरण राम मय होता जा रहा है।

संत मदन गोपाल जी महाराज ने नगर वासियों से अपील की है दैनिक संकीर्तन तथा शनिवार के प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close