म्योरपुर : कंपोजिट विद्यालयों में प्रारंभ हुआ समर कैंप।

म्योरपुर – सोनभद्र / आशीष गुप्ता – सोन प्रभात
- कैंप में बच्चों की प्रतिभाएं निखर के सामने आई।
- म्योरपुर विकासखंड के आठो न्याय पंचायत में चयनित विद्यालयों में हो रहा समर कैंप का संचालन।

विकासखंड म्योरपुर के आठों न्याय पंचायत में चयनित कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप संचालन हो रहा है। कंपोजिट विद्यालय हरहोरी, कंपोजिट विद्यालय नेमना, कोहरौल, लाल टावर, सुपाचुआ, प्राथमिक विद्यालय देवरी इत्यादि विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के द्वारा मनोरंजन पूर्ण शैक्षिक वातावरण में सृजनात्मक कौशलों का विकास किया जा रहा है।

ग्रीष्मावकाश में आयोजित होने वाले इस कैंप में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे शामिल होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर श्री विश्वजीत के मार्गदर्शन में कार्यों को संपादित किया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के पहल से बच्चों के मानसिक ,बौद्धिक, शारीरिक पक्षों के विकास के साथ-साथ निपुण बनाने की प्रक्रिया गतिमान रहेगी।

ए.आर.पी. रजनीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा साप्ताहिक समर कैंप के गतिविधियों का कैलेंडर शिक्षक ग्रुप में प्रेषित करते हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने का प्रयास किया गया। कैंप में गतिविधियों के दौरान भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं पर बल देने के साथ-साथ निपुण बालक बनाने पर कार्य किया जाएगा।

उच्च प्राथमिक विद्यालय हरहोरी के प्रधानाध्यापक देवेश कुमार ने सभी बच्चों को योग कराया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक संकुल शारदा प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, विजयी लाल, श्रीमती चुनमति, राजेश कुमार अपने-अपने कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया।
