gtag('config', 'UA-178504858-1'); वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों कें दम चुनाव लड़ेगी। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों कें दम चुनाव लड़ेगी।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • भाजपा कार्यकर्ता के लिए भाजपा महज एक राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए माँ समान।

दुद्धी सोनभद्र भाजपा कार्यकर्ता बैठक होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में सम्पन्न हुआ, बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने उद्बोधन में कहा कि सारे विपक्षी दल एक होकर देश भक्ति और अखंड भारत का अलख जगाने वाले विश्व के लोकतांत्रिक देश भारत के सिरमौर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व और 18 घंटे निरंतर कार्य करने वाले कर्मठ व्यक्ति के ” सत्य ” को हराना चाहते हैं l सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद एवं लोक कल्याण की भावना के साथ शोषित पिछड़े वंचितों के लिए किए गए पुनरुत्थान का कार्य व कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण के दम पर पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन वंदन किया l विशिष्ट अतिथि नगर के चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है उसी प्रकार मिलकर लोकसभा के लिए तन मन धन से नगर पंचायत दुद्धी से भारी मतदान कराया जाएगा l ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहाँ भाजपा नें पहली बार ब्लाक प्रमुख, आजादी के बाद पहली बार चेयरमैन और विधायक दिया जिसकी देन भाजपा कार्यकर्ता है।

पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन के लिए घंटों तक समर्पण के साथ संगठन के बैठकों में समय देते हैं जो संगठन के लिए आदर्श है l इसी कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य सिर्फ इसी पार्टी में कहा जाता है l भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय नें प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया और जीत पर सभी को बधाई दी l बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने आगंतुक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए दायित्वों का निर्वहन पूरी ऊर्जा के साथ मिलकर करने की बात कही l कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया l जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम द्वारा संबोधित किया गया l मंच का संचालन प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह मंडल महामंत्री द्वारा किया गया।

इस मौके पर मंचस्थ विंढमगंज मंडल अध्यक्ष बुल्लु केसरी सहित क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट , पंकज कुमार अग्रहरी, संजीव तिवारी,नान्हू राम,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, रमाशंकर गौड़,बबई सिंह मरकाम, सह संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, दीवान सिंह गौड़, डॉ संजय कुमार डॉ विनय कुमार, सूरज देव, महिला मोर्चा चमेली देवी, कृष्णा देव अग्रहरी, भाजपा मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल,दीपक कुमार गुप्ता, जय नारायण जौहरी, राफे खान,पीयूष कुमार अग्रहरि एडवोकेट, आईटी सेल पीयूष कुमार कसेरा, शंभू गुप्ता, रूप नारायण कुशवाहा, विष्णु कांत गुप्ता, अजय कुमार दुबे, अजय चंद्रवंशी, सत्यम कश्यप, भोलू जयसवाल, विकास मद्धेशिया आदि सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today