gtag('config', 'UA-178504858-1'); Gufi Paintal : 'शकुनि' का अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता के निधन पर दैनिक जागरण की छपी खबर में बधाई दिया गया। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारबॉलीवुड

Gufi Paintal : ‘शकुनि’ का अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता के निधन पर दैनिक जागरण की छपी खबर में बधाई दिया गया।

  • दैनिक जागरण की वेबसाइट में लिखा गया ” साथी कलाकारों ने बधाई दी।” 

Gufi Paintal Dies महाभारत में अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में हो गया। इस शोक के समय में महाभारत के साथी कलाकारों द्वारा शोक व्यक्त किया गया तथा एक अपूर्णीय क्षति बताई गई। वही दैनिक जागरण के वेबसाइट पर छपे एक खबर में लिखा गया कि, साथी कलाकारों जैसे कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, भीष्म पितामह – मुकेश खन्ना, फिरोज खान – अर्जुन ने बधाई दी है। गुफी पेंटल के निधन से सभी कलाकारों और चाहनें वालों में शोक व्याप्त है। गुफी पेंटल को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि शकुनि के किरदार के बाद मिला। वे एक दिग्गज अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर थे।

इतनी बड़ी न्यूज वेबसाइट से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई।

तनय अरोड़ा द्वारा संपादित इस खबर को 5 जून शाम 6 बजकर 23 मिनट पर लास्ट अपडेट किया गया था। जिसमे शोक के अवसर पर बधाई देने जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है। उम्मीद है आर्टिकल में जल्द ही सुधार हो जायेगा।

दैनिक जागरण के वेबसाइट ने लिखा – “महाभारत में शकुनि मामा बनकर फैंस का दिल जीतने वाले गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद महाभारत में भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना अर्जुन और कृष्ण का किरदार निभा चुके एक्टर्स ने बधाई दी।”

दैनिक जागरण के वेबसाइट पर छपी खबर

गुफी पेंटल  ( Gufi Paintal) के निधन पर किसने क्या कहा, देखें –

 

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today