चातुर्मास में बैढ़न ( बिलौंजी) स्थिति एन सी एल मैदान में संत समागन,संगीत मय राम कथा एवम 51कुंडीय हवन 23 जून से…

सिंगरौली / बैढन – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
सिंगरौली बैढन.. चातुर्मास भगवत कार्यक्रम, संत समागन, श्री राम महायज्ञ एवम अखंड राम नाम संकीर्तन हेतु तैयारी में लगे साध्वी नर्वदा दासी एवम मदन गोपाल दास द्वारा शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की रूप रेखा तथा भव्यता प्रदान करने हेतु बैठक कर रहे है।

इसी उद्देश्य को लेकर एक अवश्य बैठक बैधन स्थित गुरु कृपा लॉज में संपन्न हुई जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजाराम केशरी, समाज सेवी संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बबीता जैन , धर्म अनुयाई ,सामाजिक कार्यकर्ता श्री मती आशा गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन जिला महिला इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता,कवि व पत्रकार सुरेश गुप्त ग्वालियरी,समाज सेवी एवम वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी सत्य नारायण बंसल,एडवोकेट रमेश कुमार शाह, गुरुकृपा लॉज के संचालक एवम जय गुरुदेव के अनुयाई राम दुलारे वर्मा,किरण केशरी,समाज सेवी कमलेश सोनी, भरत गुप्ता,अजय सोनी, रामसिया केशरी, पी एन गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व भक्त गण उपस्थित रहे, साध्वी नर्वदा एवम मदन गोपाल दास ने बताया कि दिनांक 23 जून शुक्रवार सुबह 7 बजे हनुमान मंदिर से ध्वजारोहण लेकर भक्त गण नगर भ्रमण के पश्चात यज्ञ स्थल (एन सी एल ग्राउंड बिलौंजी) में स्थापन किया जाएगा।

तदोपरांत अन्य कार्यक्रम जैसे श्री राम महायज्ञ,संगीत मय राम कथा, एवम अखंड राम नाम संकीर्तन तथा हवानात्मक कार्यक्रम शुभारंभ हो जायेगे!! अनेक सुप्रसिद्ध साधु,संतो एवम मानस विद्वानों का आगमन दिन प्रतिदिन होगा!! यज्ञ आयोजन समिति ने इस धार्मिक एवम आध्यात्मिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भक्त जनों के पहुंचने की अपील की है!! बैठक में दोनों संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा आश्वस्त किया गया तन मन धन से सहयोग किया जाएगा।
