October 18, 2024 8:20 AM

Menu

नवनिर्मित नगर पं० कार्यालय भवन का राज्यमंत्री व नगर पंचायत अध्यक्षा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन।

डाला / सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र – नव सृजित नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के कार्यालय का विधि विधान से पूजन के बाद उद्घाटन किया गया।नव सृजित नगर पंचायत के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में सरिख होने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़, रहे।वहीं कार्यक्रम के पूजा के बाद हवन व आरती कर कार्यक्रम में शामिल लोगों मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया गया।


नगर अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने मौके पर पहुंचे समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ व जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं
अधिशासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने मंत्री संजीव सिंह गौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।
इस दौरान श्री सिंह गोड़ ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे के साथ लोगों को सम्बोधित किया।श्री सिंह गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य उत्तर प्रदेश चौमुखी के साथ चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है जिले में भी चौमुखी विकास हो रहा है सभी जनता को इस नये नगर पंचायत कार्यालय के लिए बहुत शुभकामनाएं तथा सभी निर्वाचित अध्यक्ष, सभासदों को बधाई। अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से देखते हुए उक्त समस्या का समाधान करीये। वैसे नगर पंचायत डाला बनने के बाद से ही सीसी रोड,नाली तथा खड़ंजा का जाल आज लगभग सभी वार्डो में बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन ईओ देवहूति पाण्डेय ने किया।


इस दौरान हनुमान सिंह भैरों बाबा, राजू दुबे सुगेनी प्रसाद, मगला प्रसाद जयसवाल,पारस नाथ यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू विनय कुमार गौड़ समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष रामनगर यादव डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव,भाजपा नेता शम्भू सिंह गोडं, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, सैयद कुरैशी, सभासद अवनिश पाण्डेय, बलवीर, विशाल गुप्ता, दीक्षा पटेल,अमित कुमार विकास जैन रजत कुमार अंशु पटेल राजेश सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On