12 ग्राम हीरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरी – सोन प्रभात
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई से एक महिला हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह 07.40 बजे डाला चढ़ाई स्वामी विवेकानन्द कान्वेन्ट स्कूल मोड़ के पास से बुधनी देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी स्व0 रामदुलारे गुप्ता निवासी डाला चढ़ाई अभियुक्ता को 12 ग्राम अनुमानित कीमत 120,000 हजार रूपये (एक लाख बीस हजार रुपए) नाजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 125/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन सोनभद्र पर पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया वहीं अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-1. मु0अ0सं0 301/2016 धारा 8/21 NDPS Act थाना चोपन सोनभद्र 2. मु0अ0सं0 125/2023 धारा 8/21 NDPS Act थाना चोपन सोनभद्र में बताया गया।

इस दौरान टीम चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ,डाला चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप सिंह मु0 आरक्षी शिवसरन राम, महिला आरक्षी जोहरा बेगम शामिल रहे।