gtag('config', 'UA-178504858-1'); तीन निर्धन कन्याओं की हुई शादी। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

तीन निर्धन कन्याओं की हुई शादी।

सोनभद्र/ सोन प्रभात – राजेश पाठक

  • विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन
  • शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
  • भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ का नौवे दिन सोमवार को समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार चौदहवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से तीन निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई। इस दौरान समूचा पांडाल हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।


कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में अंतिम दिन भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन निर्धन कन्याओं की शादी शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से संपन्न कराई गई। जिसमें छोटी पुत्री राम अरन निवासी गयघाट, चकिया चंदौली की शादी सुधीर कुमार पुत्र जयंती निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। इसी प्रकार से संगीता पुत्री लखन निवासी बरौनी, सोनभद्र की शादी संजय पुत्र रामबली निवासी कसारी सोनभद्र के साथ व सविता पुत्री स्वर्गीय हरिशंकर निवासी करगरा, सोनभद्र की शादी छोटू पुत्र रामविलास निवासी मारकुंडी, सोनभद्र के साथ हुई। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा विराट रुद्र महायज्ञ, रुद्राभिषेक , हवन के साथ ही निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती, बिमला देवी, परमेश्वरी देवी, हीरालाल, अनीता केसरी आदि महिला मंडल की सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घोरावल एसडीएम राजेश सिंह की धर्मपत्नी नीतू सिंह ने अलमारी, बक्सा आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। सुशीला पाठक ने साड़ी और श्रृंगार का सामान, अनुराधा त्रिपाठी ने चूड़ी केस व चूड़ी आदि सामान दान में कन्याओं को दिया। इसके अलावा कांति पाठक, रेखा, चिंता मौर्य, विमला देवी, अनीता केसरी आदि ने भी दान दिया।

इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में भरी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक, एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी, एसपी पाठक, दीनदयाल केसरी, पंकज सिंह, प्रहलाद मौर्य, अजय मौर्य, परमानंद, रामखेलावन, प्रभु, बालाजी, सांग बिहारी, नंद, राजेंद्र, रामदुलारे, मुन्ना, गणेश, राम गिरी, सुरेश, शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू, हीरा सिंह, कालो देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today