ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व मे नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 1 में भराया गया नारी सम्मान का फार्म।

विंध्य नगर / सिंगरौली/ सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
सिंगरौली । मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के नेतृत्व में सिंगरौली विधानसभा के वार्ड नंबर 32 नवजीवन बिहार सेक्टर 1 के में नारी सम्मान योजना का फार्म भरवाया गया। नारी सम्मान योजना के पंजीयन के दौरान सैकड़ों महिलाओं का पंजीयन कराया गया। उक्त अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार केवल देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ाने का कार्य किया है।

यह सरकार जब से देश और प्रदेश में आई है तब से केवल पूंजीपतियो की सरकार बनकर कार्य कर रही है । अपने 18 साल के शासनकाल में भाजपा ने मध्य प्रदेश को पूरी तरीके से कर्ज में डुबो दिया है। आज रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं में भारी बढ़ोतरी भाजपा सरकार में हो रही है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। और तो और इस सरकार ने आटा चावल नमक जैसे चीजों पर जीएसटी लगाकर महंगाई को और बढ़ाने का नया तरीका इजाद किया है।ऐसी भ्रष्ट सरकार को मध्यप्रदेश से हटाना जरूरी हो गया है। हम सब संकल्प लें कि मध्यप्रदेश में इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। और मध्य प्रदेश को कर्ज से मुक्त कराएंगे। ज्ञानेंद्र सिंह ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन लिया है कि जो वादा मध्य प्रदेश की जनता से कर रहे हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे। नारी सम्मान को झुकने नहीं देंगे। नारी सम्मान का जो फार्म भरवाया जा रहा है और जो वादा किया गया है उसको पूरा करने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है।मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जीत दिलाये।

आप सभी का साथ मिलेगा तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की प्रगति के पथ पर ले जाने का लक्ष्य कांग्रेस ने लिया है। वही कार्यक्रम में रेनू साह ,पूर्व महापौर , बाल मुकुंद सिंह परिहार संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण, नरेंद्रचंद सिंह, बालेंद्र वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,रमेश कुशवाहा, विनीता कुशवाहा पूर्व पार्षद, अनामिका सिंह उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, शशि कला पांडे ,कृष्णा सिंह परिहार ,संध्या सिंह उपाध्यक्ष महिला, अशोक सिंह, संदीप कुमार ,श्याम बिहारी दुबे, सीता शरण, पदाधिकारी मौजूद रहे।