अन्यक्राइममुख्य समाचार
1 किलो 260 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डाला/अनिल कुमार अग्रहरि/सोनप्रभात
डाला सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आज सोमवार को लगभग 12: 40 बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाडी सेवा सदन मोड़ के पास से अभियुक्त मुकेश कुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नरेश कुमार विश्वकर्मा निवासी दाढी होटल के पीछे को 01 किलो 260 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार करते हुए धारा मु0अ0सं0 158/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास:-
- मु0अ0सं0- 95/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 2. मु0अ0सं- 229/2022 धारा 379,411 भादवि थाना चोपन सोनभद्र
इस दौरान टीम में चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह , चौकी प्रभारी डाला राजेश प्रताप सिंह आरक्षी मुकेश कुमार शामिल रहे