gtag('config', 'UA-178504858-1'); पूर्व ग्राम प्रधान और समाज सेवी का निधन - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

पूर्व ग्राम प्रधान और समाज सेवी का निधन

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों ने दी श्रद्धांजलि


म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांगोवांध के पूर्व प्रधान और समाज सेवी,अनुभवी स्वास्थ्य सेवक बृज केश्वर उर्फ नंदू जायसवाल का शनिवार को आधी रात 91 वर्ष में निधन हो गया।रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,बभनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने के साथ परिवार जनों को दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। श्री जायसवाल समाज सेवा के साथ स्वास्थ्य

सेवाओं के जरिए क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगो की सेवाएं की।उस दौर में जब क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा और चिकित्सक तक नही थे।उन्होंने जड़ी बूटी और अन्य माध्यम से लोगो को बहुत राहत दी।1974 और 1982 में सुखा के दौरान उन्होंने गरीबों की सेवा की और अन्न बटवाने ,के साथ सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों की सेवा की।पिछले 40 वर्षो से मधुमेह का शिकार होने के बाद भी उन्होंने सायमित जीवन और व्याम के जरिए 91 वर्ष तक जीवन को सुखमय पूर्वक बिताया।उनके निधन पर रामेश्वर शर्मा ,ग्राम प्रधान अनामिका देवी,रामचंद्र,अवध नारायण यादव,अमर केश,सिंह, विष्णु दुबे, अजीत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड सुधीर कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,,आदि ने दुःख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today