gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी : नंदलाल गुप्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दुद्धी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारराजनैतिक खबरें

दुद्धी : नंदलाल गुप्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दुद्धी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई।

  • दुद्धी विधानसभा क्षेत्र ग्राम कुदरी के रहने वाले हैं नंदलाल गुप्ता।
  • म्योरपुर विकासखंड से पहला भाजपा जिलाध्यक्ष बने।

दुद्धी / सोन प्रभात – जितेंद्र चंद्रवंशी/ रविकांत गुप्ता

सोनभद्र जनपद अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशन में बड़ा उलट करते हुए श्री नंदलाल गुप्ता को जनपद सोनभद्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है l नंदलाल गुप्ता दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के कुदरी गाँव के रहने वाले हैं । विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर जमीन से जोड़कर पार्टी के लिए लंबे अरसे से सेवा निष्ठा पूर्वक मिलनसार मृदु भाषी नंदलाल गुप्ता द्वारा पार्टी का सेवा किया गया।नंदलाल गुप्ता ने पार्टी के कई पदों पर आसीन होकर जनहित और पार्टी हित के लिए कार्य किया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरी,रामेश्वर प्रसाद राय, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल,महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह,सूरजदेव सेठ, दीपक शाह, आदि शुभचिंतक इष्ट मित्र सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति,दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट,राजेश चन्द्र,अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा सोनभद्र, सहित विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत धन्यवाद शुभकामनाएं ज्ञापित किया है।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Sonbhadra News Today