gtag('config', 'UA-178504858-1'); मध्यप्रदेश के 52 जिलों में सफाई कामगारों का अनिश्चित कालीन हड़ताल। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के 52 जिलों में सफाई कामगारों का अनिश्चित कालीन हड़ताल।

सिंगरौली – सोन प्रभात / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मगनलाल झांझोट अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 भोपाल के आवाहन पर मध्य प्रदेश के 52 जिलों में दिनांक 25.9.2023 से सफाई कामगारों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद कर दी गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 सिंगरौली एवं अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25.9.2023 से सफाई कामगारों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू किया गया है।

यह अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल प्रदेश स्तर की ही नहीं अब हम सफाई कामगार समुदाय के मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई मध्य प्रदेश सरकार से है। क्योंकि हम सफाई कामगारों की मांगों/समस्याओं को सुनने वाला बात करने वाला कोई भी नेता विधानसभा एवं लोकसभा में नहीं है। हम सफाई कामगार समुदाय के लोगों को अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए स्वयं आगे आकर रोड जाम करना होगा। आप साथियों को सूचित किया जाता है कि नियमित विनियमित नहीं तो काम नहीं। लड़ेंगे तो जीतेंगे। कोई भी साथी अपने कौम अपने समाज के प्रति गद्दारी धोखेबाजी ना करें। कोई भी साथी सफाई काम पर नहीं जाएगा। चाहे वह रात्रि कालीन सेवा हो और चाहे वह दिन के समय की सेवा हो।

हम सभी को मिलकर अपने अधिकारों को लेने के लिए लड़ाई को जारी रखना होगा। हो सकता है कि हम सभी पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जाएगा। लेकिन हम सभी को मिलकर अपने आंदोलन को जारी रखना होगा।

आज प्रथम दिन के काम बंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में संयुक्त संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक सफाई कामगार साथियों का प्रशंसनीय योगदान रहा है। इसी उत्साह एवं जोश जज्बे को हम सभी को मिलकर जारी रखना होगा।

नोट:- 26 सितंबर को सुबह 10:00 बजे सभी साथी माजन मोड़ नगर निगम कार्यालय के बगल में शिव मंदिर के सामने भारी से भारी संख्या में एकत्रित होकर अपने अधिकारों के आवाज को बुलंद करेंगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
T20 World Cup 2024 All Team Final List. Sonbhadra News Today