gtag('config', 'UA-178504858-1'); आदिवासी चेरो बैगा जनजाति समाज नें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिराम चेरों को बनाया। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

आदिवासी चेरो बैगा जनजाति समाज नें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिराम चेरों को बनाया।

  • राजा मेदिनीराय तर्पण सह अखिल भारतीय चेरो जनजाति मिलन समारोह पलामू किला झारखण्ड में पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरों बनें भारतीय आदिवासीय चेरों बैगा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
  • पूर्व डीजीपी पश्चिम बंगाल गंगेश्वर सिंह को राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक व विधायक मनिका झारखंड के रामचंद्र सिंह चेरों को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया।

सोनभद्र – सोन प्रभात / जितेंद्र चंद्रवंशी

सोनभद्र जनपद अंतर्गत उत्तर प्रदेश का अंत्योदय 403 विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरों गत 8 अक्टूबर को देश प्रदेश के कोने-कोने से जिला पलामू किला प्रांगण औरंगाबाद नदी के तट पर राजा मेदिनीराय तर्पण सह सम्मेलन अखिल भारतीय जनजातीय चेरों मिलन सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासी चेरों बैगा समाज के लोगों ने भारतीय आदिवासी चेरों बैगा महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरों को सर्वसम्मति से दुबारा बनाया।

जबकि पूर्व आईपीएस पूर्व डीजीपी पश्चिम बंगाल गंगेश्वर सिंह को राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक व विधायक विधानसभा मनिका झारखंड प्रदेश के रामचंद्र सिंह चेरो को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया l इस आशय की जानकारी देतें हुए मिडिया को बयान में कहा की आगामी फरवरी माह में देश के कोने-कोने से आदिवासीय दिल्ली में एकत्रित होंगे l पूर्व विधायक नें कहा कि केरला, तमिलनाडु, काशी,भोजपुरी,साहिदाबाद,गाजीपुर ,झारखंड आदि विभिन्न राज्यों में आदिवासी चेरों समाज का साम्राज्य ईसा 1500 पूर्व साहित्य संगमयुग में गंगासागर से लेकर तटीय क्षेत्रों में भारत के कोने कोने में फैला हुआ था l

प्रतापी राजा मेदिनीराय का किला आज भी पलामू झारखण्ड में एक हजार एकड़ में फैला है l उन्होंने बयान में बताया कि लगभग 300 वर्षों तक देश के कई राज्यों में उनका शासन रहा l सरकार आदिवासियों की गौरव गाथा को जन-जन तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महामानव की तरह पहुंचाए।

आदिवासियों की विरासत को सहेजने को लेकर दिल्ली में फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के नेता सहित आदिवासीगण होंगे सम्मिलित l पूर्व विधायक ने कहा आदिवासी समाज को एकजुट करना हमारा लक्ष्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
T20 World Cup 2024 All Team Final List. Sonbhadra News Today