gtag('config', 'UA-178504858-1'); उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के विंध्याचल मिर्जापुर मंडल इकाई का त्रैवार्षिक सामान्य अधिवेशन / निर्वाचन कम्पोजिट विद्यालय खरुऑव के प्रांगण में सम्पन्न - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासकला एवं साहित्यमुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के विंध्याचल मिर्जापुर मंडल इकाई का त्रैवार्षिक सामान्य अधिवेशन / निर्वाचन कम्पोजिट विद्यालय खरुऑव के प्रांगण में सम्पन्न

सोनप्रभात लाइव

घोरावल (सोनभद्र): उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के विंध्याचल मिर्जापुर मंडल इकाई का त्रैवार्षिक सामान्य अधिवेशन / निर्वाचन कम्पोजिट विद्यालय खरुऑव के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारम्भ अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिक चन्द्र यादव व प्रान्तीय उपाध्यक्ष कुमारी अनीता, पर्यवेक्षक अल्का बाजपेयी, पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष बाबू राम सिंह व प्रयागराज अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से माँ ज्ञानदायिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह ने प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिक चन्द्र यादव का माल्यार्पण कर व बैज अलंकरण कर स्वागत किया। साथ ही पर्यवेक्षकगण कुमारी अनीता व श्रीमती अल्का वाजपेयी, प्रयागराज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय का माल्यार्पण व बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। उसके बाद अधिवेशन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर शैक्षिक संवर्धन व शैक्षिक समस्याओं व शिक्षक हित पर विस्तार से चर्चा की गयी। अध्यक्षता संबोधन में मानिक चन्द्र यादव ने कहा कि संगठन सदैव शैक्षिक संवर्धन व शिक्षक हित में नित-निरन्तर कार्य तन मन धन व त्याग के साथ कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण पुरानी पेंशन बहाली, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर पदोन्नति, सभी गुरुजनों की प्रोन्नत वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा, समूह बीमा सहित समस्त 26 सूत्रीय मांगों को पूरी होने तक हम संघर्ष करते रहेंगे।

मण्डल के निर्वाचन में पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से जिलाध्यक्ष सोनभद्र के पद पर निर्वाचित होकर शिक्षकों की सेवा कर रहे रवि भूषण सिंह को निर्विरोध हुए। साथ ही उनकी समस्त कार्यकारिणी महामंत्री पद पर सुशील कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह, रविशंकर पाण्डेय, विमल कान्त, आशा भारती, कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार यादव, मंत्री पद पर गलर राम, संयुक्त मंत्री श्याम कुमारी, सुभाष चंद्र, सुशील धर दूबे, राजेश कुमार सिंह, जगतम्बा चौधरी, वन्दना चौधरी, विकास बेसल, रजनी राजवंश, श्याम नारायण, प्रमोद कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रान्तीय उपाध्यक्ष कुमारी अनीता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की।

तत्पश्चात प्रान्तीय उपाध्यक्ष मानिक चन्द्र यादव ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण करा कर काम करने हेतु प्रतिबद्ध किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एजाज अहमद, जिलाध्यक्ष भदोही अखिलेश कुमार, महामंत्री राज नारायण पाल, जिलाध्यक्ष मोरजापुर दिनेश कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री रमेश कुमार सिंह, महामंत्री सोनभद्र धीरेन्द्र पति त्रिपाठी, अध्यापक यूटा ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार, अनिल सिंह आदि लोग रहे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
T20 World Cup 2024 All Team Final List. Sonbhadra News Today