सोनभद्र जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का हुआ शुभारम्भ।

सोनभद्र – सोन प्रभात/ आशीष गुप्ता / यू. गुप्ता – सोन प्रभात
सोनभद्र । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में आज दि. 06/11/2023 दिन सोमवार को दो दिवसीय 28वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह जी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र श्री नवीन पाठक जी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाअध्यक्ष योगेश पाण्डेय जी ने मुख्य अतिथि को बैच और बुके भेट करके स्वागत किया।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक जी, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार जी, महेंद्र कुमार जी, प्रेमशंकर राम जी, धनंजय कुमार जी, अशोक कुमार जी, अरविंद कुमार जी, सुनील प्रजापति जी, देवमणि पांडेय जी और सोनभद्र के अन्य सभी खंड शिक्षा अधिकारी लोग मौजूद थे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाअध्यक्ष योगेश पाण्डेय जी, महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी जी, जिला संरक्षक जयप्रकाश राय जी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्त जी, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी चन्द्रजीत सिंह जी, ब्लाक अध्यक्ष दुद्धी भोला नाथ अग्रहरी जी, ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर पवन शुक्लेश जी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन राघवेन्द्र त्रिपाठी जी, ब्लाक अध्यक्ष राबर्टसगंज सदर मनीष श्रीवास्तव जी, करमा महाम॔त्री सुशील कुमार जी, मनीष पाठक जी, बिहारी लाल जी, पकज पाण्डेय और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी ब्लॉको के अध्यक्ष और सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
