दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ घायल।
सोनभद्र -सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य –
रायपुर थाना क्षेत्र के आमडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के आमडीह गांव में गुरुवार को गलियारा के विवाद को लेकर सुबह सात बजे दो पक्षों में कहासुनी होने लगी और विवाद बढने लगा इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे ईट पत्थर से वार होने लगा।
जिसमें प्रथम पक्ष से विजयमल पुत्र पराहुराम उम्र 40 वर्ष ,इंद्र बहादुर पुत्र पराहुराम उम्र 50 वर्ष , विद्या शंकर पुत्र इंद्र बहादुर उम्र 20 वर्ष , विनोद कुमार पुत्र विजयमल उम्र 16 वर्ष एवं दूसरे पक्ष से राम मनोहर पुत्र रामकेश उम्र 40 वर्ष, मुन्नीलाल पुत्र रामकेश उम्र 45 वर्ष, बधुई देवी पत्नी रामकेश उम्र 55 वर्ष, ईश्वर प्रसाद पुत्र राम मनोहर उम्र 19 वर्ष घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र वैनी ले जाकर उपचार करवाया साथ ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सोनभद्र से जुड़े खबरों से रहे अपडेट डाउनलोड करे यहाँ क्लिक कर सोनप्रभात मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन।