gtag('config', 'UA-178504858-1'); प्रवासी मजदूरों से लोगों में दहशत।जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 8 हो चुकी है।  - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

प्रवासी मजदूरों से लोगों में दहशत।जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 8 हो चुकी है। 

वेदव्यास सिंह मौर्य- सोनप्रभात

सोनभद्र- 

विकास खण्ड नगवां में विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों से आम लोग दहशत में हैं।बतादें कि नगवां विकास खण्ड में आई.टी.आई.कालेज पौनी. प्राथमिक विद्यालय सुअरसोत को कोरोनटाईन सेंटर बनाया गया है।लेकिन आज तक एक भी लोगों को उसमें नहीं रखा गया।लोगों में दहशत इस लिए है , कि तमाम प्रवासी मजदूर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात,चेन्नई,हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,मध्यप्रदेश इत्यादि प्रदेशों से अपने घर आ रहे हैं।कुछ लोग तो वैनी सी.एच.सी.पर जांंच करा रहे हैं।लेकिन अपने घर में भी कोरोनटाईन नहीं हैं।आने के दुसरे दिन से ही लोगों के बीच उठना बैठना शुरू कर दे रहे हैं।अगर कोई दूर रहने के लिए कह दे तो झगड़ा झंझट पर उतारू हो जा रहे हैं।

ऐसी भीड़ से निकलकर आ रहे प्रवासी मजदूर, सुरक्षा का कोई इंतजाम नही।  पूर्व तस्वीर -:  मुंबई (बांद्रा)

कोरोना महामारी छुआछूत से फैल रही है, इस पर किसी का ध्यान नहीं है।इसलिए लोग दहशत मे हैं।शासन प्रशासन को इस मसले पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।धीरे धीरे संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।सभी बाहर से ही आए हुए हैं।अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close