gtag('config', 'UA-178504858-1'); सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में एस डी एम ने सुनी शिकायतें, 04 मामलों का मौके पर किया निस्तारण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में एस डी एम ने सुनी शिकायतें, 04 मामलों का मौके पर किया निस्तारण।

  • राजस्व कर्मियों को सुचितापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश वर्ना होंगी कार्यवाही।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र चन्द्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र उप जिलाधिकारी सुरेश राय की अध्यक्षता में तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 04 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सुरेश राय ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उप जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों, लेखपालों एवं कानून-गो को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये एवं शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये।अन्यथा संबंधित दोषी लेखपाल पर कार्यवाही की जायेगी l सम्पूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर अथवा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुये जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। – इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल,खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close