gtag('config', 'UA-178504858-1'); बघाडू बूथ संख्या 227, 228 पर चला भाजपा का "हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान।" - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

बघाडू बूथ संख्या 227, 228 पर चला भाजपा का “हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान।”

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र मे भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू की अगुवाई में ग्राम बघाडू मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत गांव गांव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी, सरकार के किए गए कार्यों का बखान करते हुए मिशन 2022 के चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट गए हैं, ग्राम पंचायतवार पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी संगठन द्वारा प्रदान कराई गई है जिसको लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में जुटे है।

जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर व गोपीचंद के साथ-साथ विजय कुमार, विनय कुमार,अशर्फीलालआदि कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close