gtag('config', 'UA-178504858-1'); बभनी और म्योरपुर मंडल में भाजपा जनो ने डोर टू डोर चलाया सम्पर्क अभियान, बांटे गए मास्क सेनेटाइजर साबुन। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

बभनी और म्योरपुर मंडल में भाजपा जनो ने डोर टू डोर चलाया सम्पर्क अभियान, बांटे गए मास्क सेनेटाइजर साबुन।

सोनभद्र / बभनी-  सोनप्रभात

उमेश कुमार की रिपोर्ट।-

बभनी। विकासखंड म्योरपुर अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बभनी मंडल और म्योरपुर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मास्क सेनेटाइजर साबुन आदि का वितरण किया गया।

जिसमें सागोबान्ध सेक्टर के छह बूथ व नौडिहा सेक्टर के छह बूथ और कुल चार सेक्टर में 23 बूथो पर पत्रक व मास्क वितरित किए गए एवं घर घर जाकर मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष व प्रदेश सरकार के 3 वर्ष होने पर उपलब्धियों के बारे में स्थानीय लोगों को अवगत कराया। इस दौरान मंडल_अध्यक्ष भाजयुमों बभनी सुधीर कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यकर्ताओं संग राजेंद्र सिंह, राजकुमार सहित मिलकर मनरेगा मजदूरों मास्क सेनेटाइजर देकर जागरूक करते हुए जहाँ मोदी सरकार के अभियान को जोर दिया।

वही म्योरपुर मण्डल से भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार जी,उपाध्यक्ष रामचरण जायसवाल जी,सेक्टर सयोजक सुनील कुमार रौनियार जी,नौडीहा सेक्टर सयोजक अमरेश कुमार जी,बूथ प्रभारी रामदेव रौनियार जी,जगत रौनियार जी,सुपाचुआं बूथ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रहरि जी,लौबन्ध बूथ अध्यक्ष जगदीश रौनियार जी,विश्वनाथ खरवार,राधेश्याम खरवार, मौजूद रहे।

Ashish Kumar Gupta

Ashish Kumar Gupta is an Indian news anchor and journalist, who is the managing director and editor-in-chief of Son Prabhat Web News Service Private Limited Sonbhadra India. In the field of journalism, this journalist, who constantly talks about social interest and public welfare with his pen, is establishing a new dimension in the journalism of the district. Email - Editor@sonprabhat.live
Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close