50 किग्रा गांजा के साथ तीन गिरफ्तार।

सोनभद्र- सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ धुसूर के पेड़ के नीचे से 50 किग्रा गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बतादें कि गांजा बिक्री का धंधा काफी अरसे से रायपुर थाना क्षेत्र से हो रहा था।जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आशिष श्रीवास्तव के निर्देशन मे रायपुर पुलिस. स्वाट टीम. एस.ओ.जी टीम को बड़ी सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर जैसे ही दरमा मोड़ पर तो धुसूर के पेड़ के नीचे बैठे चार लोग भागने लगे।पुलिस ने तीन को दौड़ाकर पकड़ लिया एक भागने में सफल रहा।पकडे़ गए जितेंद्र यादव पुत्र लालता यादव नि.बघौता थाना अधौरा कैमुर बिहार, नागेंद्र यादव पुत्र सचाऊ यादव नि.बघैला थाना चैनपुर कैमुर बिहार, केशनाथ यादव पुत्र सोमारू यादव नि.दिघार थाना अधौरा कैमुर बिहार के रूप मे पहचान किया गया। मुकदमा नम्बर 24/2020 नागेंद्र व जितेंद्र यादव को 8/20 एनडीपीएस के तहत 25किग्रा गांजा के साथ चालान किया गया।मु.न.25/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत केशनाथ यादव को 25 किग्रा गांजा के साथ चालान किया गया।
इस उपलब्धि को हासिल करने में इंस्पेक्टर रायपुर कमलेश पाल संयुक्त टीम. स्वाट टीम. एस ओ जी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।