मुख्य समाचार
मोबाइल टावर बन्द होने से दर्जनों गांवों के लोग परेशान।

सोनभद्र-सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
रायपुर थाना क्षेत्र के सर ईगढ़ का मोबाइल टावर बन्द होने से नगवां विकास खण्ड के दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं।समाज सेवी अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि इमरजेंसी में एम्बुलेंस या 112 नम्बर पर भी फोन नहीं हो रहा है।जिससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।लेकिन अब तक किसी के इसकी सुधि नहीं ली।जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।अगर तत्काल ठीक नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।