पीने के पानी के लिए मुसहर बस्ती की महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

सोनभद्र- सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
नगवां विकास खण्ड के खलियारी गांव में पीने के पानी के लिए मुसहर बस्ती की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।बतादें कि मुसहर बस्ती में एक सरकारी हैंडपंप मे ग्राम पंचायत द्वारा समरसेबल लगा हुआ है, जिससे मुसहर बस्ती के लोग पानी पीते थे।लेकिन लगभग चार महीने से समरसेबल खराब हो गया है।
जिसके लिए मुसहर बस्ती के लोग ग्राम प्रधान के दरवाजे पर चक्कर काटते काटते थक गए।आजिज आकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।ग्राम विकास अधिकारी राम इकवाल से दूरभाष पर जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ही मरम्मत के लिए चेक दे दिया गया है।अगर समरसेबल नहीं बना है तो प्रधान की लापरवाही है।
प्रदर्शन करने में मूटूनी,सनीचरी,संजीरा.मुन्नी,सुकली,समरजिया,हीरावती,कलावती,पचुई,सुधनी,जुठन इत्यादि मौजूद रहे।