बावली में डूबने से दो मासूम की गयी जान, गांव में पसरा मातम।

उमेश कुमार सोनप्रभात।-
ब्लॉक संवाददाता बभनी।-
बभनी।- थाना अंतर्गत ग्राम सभा जौराही गांव में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सगे भाइयों की बाउली में डूबने से मौत हो गई।दोनों की उम्र आठ और पांच साल थी। एक साथ दो मासूमों की मौत से आसपास के लोगो व परिवार जनों कोहराम मच गया।
जौराही निवासी धूरूज लाल का बेटा 8 वर्षीय राजू और पांच वर्षीय राज घर से पचास मीटर दूर खेलते खेलते बाउली के पास चले गये। खेलने के दौरान दोनों बाउली के किनारे पहुंच गए। इसी बीच दोनों भाई फिसल कर बाउली में चले गये। दोनों बच्चे डूबने लगे तो बाउली के पास मौजूद गांव का ही एक लड़का देख लिया और शोर मचाते हुए लोगों को बुलाने दौड़ा।
परिजन और ग्रामीणों ने बाउली से दोनों बच्चों से निकाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर भागे। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अधीक्षक डाक्टर गिरधारी लाल ने बताया कि दोनों बच्चे काफी समय तक पानी के अंदर रह गये। इससे मौत हो गई। धूरूज लाल के तीन लड़कों में दोनों सबसे बड़े और छोटे थे।