नाबालिग लड़की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक पर बभनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही , किया गया मुकदमा दर्ज।

- मृतिका की माँ ने नामजद लिखित तहरीर दी जिसपर सोनम की आत्महत्या के आरोपी पर हुआ मुकदमा दर्ज।
- सोनप्रभात के ट्वीट पर सोनभद्र पुलिस ने दिया था प्रत्युत्तर आवश्यक जांच के।
- मृतक की मां ने महिला आयोग से लगाई थी न्याय की गुहार।
उमेश कुमार- ब्लॉक प्रतिनिधि संवाददाता – सोनप्रभात
बभनी, सोनभद्र
बभनी। थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नधिरा में सोनम पुत्री स्व. बैजनाथ गोड़ अपने घर से 300 मीटर दूर स्थित महुवा से दुप्पटे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद महिला ने घर से सुसाइड नोट मिलने की खबर पुलिस को दी थी लेकिन उसके बाद भी दोषी युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गयी थी।
- जिसमे राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा इस मामले में कार्यवाही नही होने का संज्ञान लिया गया था।
- सुसाइड नोट से केस में मिली नई मोड़।

जिसके बाद महिला की तहरीर पर बभनी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस घटना को लेकर ”सोनप्रभात लाइव ” ने अपने समाचार के माध्यम प्रमुखता से खबर को प्रकाशित करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।

आपको बताते चले कि उक्त महिला ने आरोपी युवक पर शादी करने की बात पर राजी होने के बाद शादी नही करने व आठ माह से शोषण करने का आरोप लगाया था जिससे शादी न करने से नाराज नाबालिग लड़की सोनम ने अपने घर से 300 मिटर दूरी महुआ के पेड़ में फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
“ सोनप्रभात की ब्लॉक बभनी टीम” ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने संज्ञान लेकर बभनी पुलिस द्वारा किए गए कार्यवाही की रिपोर्ट मांगा था जिससे हरकत में आई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी युवक पर भा.द.वी.1860 / 306 , 506 आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।