मुख्य समाचार
अस्थायी जेल से तीन कैदी फरार होने से हड़कंप।

सोनभद्र – सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
- शक्तिनगर, दुद्धी तथा डाला के कैदी बताए जा रहे है।
जिले में बनी अस्थायी जेल से रात्रि में तीन कैदियों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।ये तीनों कैदी शक्तिनगर, दुद्धी,डाला के बताए जा रहे हैं।
रावर्ट्सगंज मे बने अस्थायी जेल से रात्रि एक से दो बजे के बीच खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं।आर्म्स एक्ट. पास्को एक्ट में चालान हुआ था।पुलिस खोजबीन मे जुटी हुई है।सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।